डीएवी हजारीबाग में नर्सरी से सातवीं तक नामांकन शुरू

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

डीएवी हजारीबाग में सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी से सातवीं तक नामांकन शुरू हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में आगामी शैक्षणिक सत

डीएवी हजारीबाग में नर्सरी से सातवीं तक नामांकन शुरू

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी से कक्षा सातवीं तक की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावकों के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक तय तिथि से पूर्व विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों का नामांकन पूरा कर सकते हैं।विद्यालय पिछले सत्र से ही बाल वाटिका के अंतर्गत एलकेजी, यूकेजी., कक्षा प्रथम और द्वितीय का संचालन कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शुरुआती वर्षों से ही बच्चों की शैक्षिक नींव को मजबूत करना है। यहां शिक्षा का उद्देश्य बच्चों पर पढ़ाई का बोझ डालना नहीं, बल्कि उन्हें खेल-खेल में सीखने, कहानी-कथन, चित्रकला, संगीत, योग और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए स्वाभाविक रूप से सक्षम बनाना है।

प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विशेष खेलकूद गतिविधियां कराई जाती हैं, जिससे उनमें अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। विद्यालय की परंपरा के अनुसार, आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में भारतीय मूल्य, विनम्रता, जिम्मेदारी और संस्कारों का समावेश किया जाता है, ताकि वे भविष्य की हर चुनौती का सामना कर सकें। डीएवी. हजारीबाग का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएवी हजारीबाग में नर्सरी से सातवीं तक नामांकन शुरू