डीएवी गिद्दी में ई-वेस्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
गिद्दी, निज प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी के इको क्लब ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट प्रबंधन और पर्यावरण संर

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी के इको क्लब ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों को ई-वेस्ट के बढ़ते खतरे, इसके उचित संग्रहण, पृथक्करण और सुरक्षित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर, चार्जर, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पुराने और अनुपयोगी हिस्से यदि खुले में फेंके जाने से मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषित कर सकते हैं। साथ ही मानव स्वास्थ्य और जैव-विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इको क्लब के सदस्यों ने छात्रों को पुन: उपयोग को कम करने और रीसायकल के सिद्धांत को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ई-वेस्ट को सामान्य कचरे से अलग रखने, उसका पुनर्चक्रण कराने तथा अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को कम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसके लिए लोगों को जागरूक करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इको क्लब के सदस्यों और विद्यालय के शिक्षकों ने योगदान किया।


