डीएवी कॉलेज की पुरुष वॉलीबॉल टीम उपविजेता
हिन्दुस्तान, देहरादून
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में, डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। फाइनल में टीम ने बीसीसी, श्रीनगर से हार का सामना किया। पहले डीएवी ने ओंकारानंद इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश को हराया और फिर टिहरी की एसआरटी परिसर की टीम को भी हराकर फाइनल में पहुंची।

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देहरादून की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले में डीएवी को बीसीसी, श्रीनगर की टीम से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में डीएवी ने ओंकारानंद इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश की टीम को हराकर शुरुआत की। इसके बाद एसआरटी परिसर, टिहरी की टीम के खिलाफ मुकाबला खेला। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें श्रीनगर की टीम विजेता रही। टीम के मैनेजर दिनेश दीक्षित रहे। उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार और क्रीड़ा सचिव डॉ. गुंजन पुरोहित ने खिलाड़ियों और मैनेजर को बधाई दी।

