राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने दिखाया दमखम

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

डीएवी बरकाकाना में रविवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि आशीष कुमार पति ने खेल की अहमियत पर जोर दिया, जबकि विद्यालय के प्राचार्य ने खेलों के माध्यम से बच्चों के विकास पर चर्चा की। पहले मुकाबले में अक्षित यादव ने जीत दर्ज की।

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने दिखाया दमखम

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी बरकाकाना में रविवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय(जोनल लेबल) बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ विधिवत किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला के सीनियर मैनेजर आशीष कुमार पति उपस्थित थे। उन्होंने मशाल प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आशीष कुमार पति ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, एकता और टीम भावना को बढ़ावा देता है। साथ ही यह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और संघर्ष करने की भावना विकसित करता है। खेल में जीत जहां नई प्रतिस्पर्धाओं की चुनौती के लिए तैयार करती है।

वहीं हार से सीख लेकर खिलाड़ी सफलता की राह सुनिश्चित करता है। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की भी अहम भूमिका है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है। इन्हीं प्रतिभाओं में से कई खिलाड़ी आगे चलकर अपने विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला में 30-32 किलोग्राम भार वर्ग के बालक वर्ग में डीएवी आरा के आयन अली और डीएवी बरियातू के अक्षित यादव के बीच हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी बरियातू के अक्षित यादव ने जीत दर्ज की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने दिखाया दमखम