सास की हत्या के मामले में बहू को आजीवन कारावास

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में बहू फूलो देवी को सास की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। घटना 9 जून 2024 को हुई थी, जब फूलो ने विवाद के दौरान अपनी सास पर ईंट से हमला किया और गर्दन दबा दी। अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सास की हत्या के मामले में बहू को आजीवन कारावास

रांची, संवाददाता। सास की हत्या के मामले में दोषी करार बहू फूलो देवी को अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। फूलो देवी घटना के बाद से ही जेल में है। घटना को अंजाम लापुंग थाना क्षेत्र के कारूंम गांव में 9 जून 2024 को दिया गया था। अपर लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने गवाहों के बयान और अन्य ठोस साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया। घटना को लेकर मामले में महिला के पति ने लापुंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 9 जून 2024 को दोपहर करीब तीन बजे आपसी विवाद के दौरान फूलो देवी ने अपनी सास मानमईत देवी के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इसके बाद उसे जमीन पर पटककर गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।