सास के शरीर पर गर्म तेल डालने की आरोपित महिला गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

खोदावंदपुर के बाड़ा गांव में 30 सितंबर की रात सोई अवस्था में सास पर खौलता तेल डालने वाली रीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रीता ने जान से मारने के इरादे से यह कृत्य किया। सास को गंभीर रूप से चोटें आई हैं और उनका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

सास के शरीर पर गर्म तेल डालने की आरोपित महिला गिरफ्तार

खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। बाड़ा गांव में विगत 30 सितम्बर की रात्रि में सोये हालत में अपनी सास के शरीर पर खौलते तेल डाल देने की घटना की आरोपित पतोहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपित महिला बाड़ा पंचायत के वार्ड नं 4 निवासी माया शंकर सहनी की 30 वर्षीया पत्नी रीता देवी है। जिसपर अपनी 65 वर्षीया वृद्ध सास को सोई अवस्था में जान से मार देने के उद्देश्य से उसके शरीर पर खौलता तेल डाल देने का आरोप है। उन्होंने बताया कि गर्म तेल डाले जाने की घटना में गम्भीर रूप से जख्मी हो गई।

महिला का इलाज फिलहाल बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी वृद्धा के बयान पर थाना में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। इस आरोपी महिला को गुरुवार की रात्रि उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जख्मी वृद्धा के पति दिनेश प्रसाद सहनी ने बताया कि उसकी पुत्रवधु रीता देवी ने पिछले साल भी सोए हालत में उसके एवं उसकी पत्नी प्रेमा देवी के शरीर पर खौलता हुआ तेल डाल दिया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसास के शरीर पर गर्म तेल डालने की आरोपित महिला गिरफ्तार