RSS के सरकार्यवाह चुने गए दत्तात्रेय होसबोले, सुरेश भैयाजी जोशी की लेंगे जगह

हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबोले को अपना नया सरकार्यवाह चुना है। दत्तात्रेय होसबाले, सुरेश भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। प्रतिनिधि सभा की बेंगलुरु में हुई बैठक...

dattatreya hosabale

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबोले को अपना नया सरकार्यवाह चुना है। दत्तात्रेय होसबाले, सुरेश भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। प्रतिनिधि सभा की बेंगलुरु में हुई बैठक में दत्तात्रेय होसबोले के नाम पर मुहर लगी है। इससे पहले दत्तात्रेय होसबोले 2009 से ही सह-सरकार्यवाह थे। भैयाजी जोशी 2009 में संघ के सरकार्यवाह बने थे और उन्होंने तीन-तीन साल का अपना 4 टर्म पूरा किया। 

बता दें कि संघ में में हर तीन साल पर सरकार्यवाह पद का चुनाव होता है। आरएसएस में सरकार्यवाह को दो नंबर का पद माना जाता है। यह संगठन में कार्यकारी पद होता है, जबकि सरसंघचालक का पद मार्गदर्शक का होता है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा यानी एबीपीएस की दो दिवसीय बैठक 19 मार्च को बेंगलुरु में शुरू हुई थी। बैठक के दूसरे दिन सरकार्यवाह के रूप में दत्तात्रेय होसबोले के नाम पर मुहर लगी। पिछले साल कोरोना की वजह से प्रतिनिधि सभा की बैठक नहीं हो पाई थी। 

पहले प्रतिनिधि सभा की बैठक नागपुर में ही होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से इसका आयोजन बेंगलुरु में किया गया। भैया जोशी का कार्यकाल कई बार बढ़ाया जा चुका है, मगर इस बार उनकी उम्र और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ऐसा नहीं किया गया है। 

कौन हैं दत्तात्रेय होसबोले
दत्तात्रेय होसबोले कर्नाटक के शिमोगा जिले से आते हैं, उनकी परिवारिक पृष्ठभूमि आरएसएस यानी संघ से जुड़ी हुई है। 65 साल के होसबोले 1968 में आरएसएस से जुड़े और 1978 में पूर्णकालिक बने। 2004 में वह आरएसएस के इंटेलेक्चुअल विंग के सह बौद्धिक प्रमुख बन गए। आपातकाल के दौरान मीसा एक्ट के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था और वह 16 महीने जेल की भी सजा काट चुके हैं। 

Shankar Pandit

लेखक के बारे में

Shankar Pandit
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsRSS के सरकार्यवाह बने दत्तात्रेय होसबोले, भैयाजी जोशी की लेंगे जगह