कंप्यूटर से गायब कर दिया गोशाला का रिकार्डकंप्यूटर से गायब कर दिया गोशाला का रिकार्ड
कंप्यूटर से गायब कर दिया गोशाला का रिकार्डकंप्यूटर से गायब कर दिया गोशाला का रिकार्ड कंप्यूटर से गायब कर दिया गोशाला का रिकार्डकंप्यूटर से गायब कर दिय

विकास भवन स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय से गोशाला से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा कंप्यूटर सिस्टम से गायब है, जिसकी जानकारी के बाद से हड़कंप मचा है। कंप्यूटर से डेटा गायब का शक विगत दिनों यहां से रिलीव किये गये बाबू पर जा रहा है। उसी बाबू द्वारा संबंधित कंप्यूटर को चलाया जाता था। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सब कुछ बिल्कुल स्पष्ट हो जायेगा। अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला की घटना के बाद एक के बाद एक नये मामले निकलकर आ रहे हैं। सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि विकास भवन स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय से गोशालाओं से संबंधित कंप्यूटर से डेटा ही गायब है। इस बारे में अफसरों को तब जानकारी हुयी जब उच्च अधिकारियों ने गोशाला से संबंधित रिकार्ड तबल किया, विभागीय अफसरों के पास जो मैन्युल रिकार्ड था वह तो पेश कर दिया, लेकिन जो कंप्यूटर में रिकार्ड था वह काफी फाइले ढूढ़ने के बाद भी नहीं मिला। चर्चा है कि कंप्यूटर में फीड डेटा को विगत कुछ दिनों पूर्व रिलीव बाबू डिलीट करके जा चुका है। इसकी विभागीय अफसर अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। बाबू द्वारा की गयी हरकत की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में पहुंच गयी है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.
न बजट न गोवंश की सही जानकारी
पशुपालन विभाग के कंप्यूटर में जिले भर की गोशालाओं, उनके बजट, गोवंश की संख्या और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित जरूरी रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया था। अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला की घटना के बाद जब जिले की गोशालाओं का रिकॉर्ड मांगा, तो कंप्यूटर से डेटा पूरी तरह गायब मिला। डेटा न मिलने की वजह से गोशालाओं से संबंधित कोई भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है.
जाते-जाते डेटा डिलीट
बीते दिनों कार्यालय से रिलीव हुये बाबू का एनजीओ को आगे बढ़ाने में पूरा खेल बताया जा रहा है। माना जा रहा कि अगर डेटा मिल जाता तो बड़ा घोटाला खुलकर सामने आ जाता, इसके चलते जाते-जाते सिस्टम का जरूरी डेटा ही डिलीट कर दिया.
संलिप्तता मिली तो कड़ी कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में रिलीव हुये बाबू या किसी अन्य कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सरकारी डेटा से छेड़छाड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है।

