माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में सोमवार को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। संघ ने ज्ञापन जिले के शिक्षा अधिकारी को सौंपा है। अगर 18 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। मुख्य मांगें वेतन भुगतान, परिवहन भत्ता, प्रोन्नति और विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्थाएं हैं।

माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

दरभंगा। शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में जिला सचिव श्रवण नारायण चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मनोज कुमार राय ने बताया कि संघ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। आगामी 18 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संघ के मनोज कुमार राय ने बताया कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई दरभंगा द्वारा डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में नियोजित शिक्षकों का मार्च से लंबित वेतन भुगतान, शहरी परिवहन भत्ता एवं डीए का बकाया भुगतान, वर्ष 2025 की परीक्षाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान, पात्र विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक एवं नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति, कमरों की कमी वाले माध्यमिक विद्यालयों में दो पालियों में पढ़ाई की अनुमति, केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता लाने व नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को वित्तीय प्रभार अविलंब देने की मांग है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें