आवाज उठाने वालों का समर्थन करेंगे शिक्षक
दरभंगा में परिवर्तनकारी प्रारंभिक संघ की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की और आगामी चुनाव में मुद्दों को उठाने का फैसला किया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शिक्षक हित में काम करने का संकल्प लिया। अगले सप्ताह और निर्देशों पर बैठक होने की योजना है।

दरभंगा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक संघ की बैठक शनिवार को दिग्घी पोखर स्थित अमलेन्दु ठाकुर के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार दास ने की। जिला अध्यक्ष संजय कुमार राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्या प्रखंड से जिला स्तर तक है। इसका निदान संघ द्वारा किए जाने का प्रयास जारी है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में स्नातक विधान परिषद एवं शिक्षक निर्वाचन विधान परिषद सदस्य 2026 का चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है। इस बार के चुनाव में हम लोगों के लिए जो सदन से सड़क तक का मुद्दा उठाएंगे उनका इस बार हम लोग समर्थन करेंगे। इसका निर्णय अगले सप्ताह होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
जिला प्रवक्ता विक्रमादित्य झा एवं जिला उपाध्यक्ष श्री दास ने कहा कि हम लोग इस बार वैसे व्यक्ति को चुनकर भेजेंगे जो हमारे शिक्षक हित में बात करेंगे। इस कार्य के लिए संघ की ओर से जिला अध्यक्ष श्री राय को अधिकृत किया गया। अन्य वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष अमलेन्दु ठाकुर बबलू, जिला सचिव कृष्णा पासवान, मीडिया प्रभारी चंचल कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, धनेश्वर ठाकुर, रामसेवक भंडारी, वीरेंद्र पासवान, संजय मंडल आदि थे।

