बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए इलाहाबादी
प्रयागराज। फिल्म धुंरधर पार्ट-दो में दाउद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चैरिटी शो का आयोजन कर रहे हैं। 12 अगस्त को मुंबई में शो होगा, जिसमें दो कहानियों का मंचन होगा। अलख पांडे अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में जुटे हैं।

प्रयागराज। फिल्म धुंरधर पार्ट-दो में दाउद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले बड़े साहब ने असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का निर्णय लिया है। बड़े साहब यानि शाहगंज निवासी दानिश इकबाल पीड़ितों के लिए धन एकत्र करने जा रहे हैं। इसके लिए 12 अगस्त को मुंबई के मलाड वेस्ट में चैरिटी शो होगा। असम के कई जिले बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड भी आगे आया है। इसी में एक नाम प्रयागराज के दानिश इकबाल का भी है। जो रंगसाज नामक संस्था के कर्ताधर्ता हैं। संस्था के जरिए मुंबई में चैरिटी शो का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें ‘बुनकर’ शीर्षक के अंतर्गत दो कहानी का मंचन किया जाएगा। पहली कहानी हीरो: एक लव स्टोरी है, जिसके लेखकर रवि बुले हैं तो दूसरी कहानी ‘साइकल कहानी’ है। इस कहानी के लेखक कुनाल सिंह हैं। दोनों कहानियों को देखने के लिए बुक माई शो से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दानिश बताते हैं कि अपना शहर गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र है। आज असम के नागरिकों को हम सभी की जरूरत है। जो बाढ़ से पीड़ित हैं और उन्हें रहने व खाने के साथ ही अन्य सुविधाओं देना हमारा कर्तव्य है। इसके लिए एक प्रयास चैरिटी शो के माध्यम से किया जा रहा है। आयोजन से जितनी भी धनराशि एकत्र होगी, उसे पीड़ितों की सहायत के लिए भेजा जाएगा。
असम में अलख पांडे की सहायता
प्रयागराज। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे असम के जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे अपनी टीम के साथ डटे हैं। वे बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उन्हें खाद्य सामग्री, मेडिसिन समेत अन्य जरूरी चीजों की किट बांट रहे हैं। जिनके घर बाढ़ में धराशायी हो गए है, उन्हें अस्थायी घरों में सुरक्षित पहुंचाने में सहायता कर रहे हैं। वहीं, पीआर टीम की हेड अलीपिया खान का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए अलख पांडे की अगुवाई में पूरी टीम पिछले आठ दिनों से असम में डटी है।


