कन्नौज में हाईवे पर युवती ने बाइक का हैंडिल छोड़ भरा फर्राटा

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज, संवाददाता। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा पर भारी

कन्नौज में हाईवे पर युवती ने बाइक का हैंडिल छोड़ भरा फर्राटा

कन्नौज, संवाददाता। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। शनिवार को चार युवकों की बाइक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद अब दो युवतियों का नेशनल हाईवे पर बाइक से खतरनाक अंदाज में रील बनाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में दो युवतियां रेसिंग बाइक पर सवार होकर व्यस्त हाईवे पर चलती दिख रही हैं। एक वीडियो में युवती बाइक चलाते समय कुछ समय के लिए हाथ छोड़ती नजर आ रही, जबकि दोनों युवतियां बाइक को सड़क पर लहराती हुई दिख रही हैं।

खास बात यह है कि बाइक सवार इन युवतियों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। बताया जा रहा है कि पीछे चल रही एक अन्य बाइक से यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो एनएचएआई के टोल प्लाजा के पास का बताया गया। इस संबंध में यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में कन्नौज में कार से रील बनाने के दौरान हुए कार हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क पर रील बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकन्नौज में हाईवे पर युवती ने बाइक का हैंडिल छोड़ भरा फर्राटा