राष्ट्रीय राजमार्ग में खतरा बने पेड़ चिन्हित होंगे

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

योगेश जोशी, चम्पावत में टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक पेड़ों की पहचान की जाएगी। एनएच खंड मानसून के दृष्टिगत सर्वे शुरू करेगा। सर्वे के बाद जड़ों में खोखलापन और हानिकारक स्थिति वाले पेड़ों का निस्तारण किया जाएगा। इस कार्य में वन विभाग का सहयोग रहेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग में खतरा बने पेड़ चिन्हित होंगे

योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में खतरा बने पेड़ चिन्हित होंगे। मानसून सीजन को देखते हुए एनएच खंड सर्वे शुरू करेगा। सर्वे के बाद खतरा बने पेड़ों का निस्तारण किया जाएगा। चम्पावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग में खतरे का सबब बने पेड़ों का चिन्हिकरण किया जाएगा। एनएच खंड मानसून को देखते हुए सर्वे शुरू करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग में देवदार, चीड़, साल और बांज समेत तमाम अन्य प्रजातियों के कई पेड़ों की जड़ें खोखली हो चुकी हैं। जबकि कुछ पेड़ पहाड़ी में हवा में लटके हुए हैं। इससे आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। 15 जनू से आधिकारिक मानसून सीजन शुरू हो जाता है।

इसी को देखते हुए एनएच खंड सड़क में वाहनों की निर्बाध आवाजाही की कार्यवाही करता है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड वन विभाग के साथ मिल कर चिन्हिकरण का कार्य शुरू करेगा। जिसके बाद पेड़ों का निस्तारण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराष्ट्रीय राजमार्ग में खतरा बने पेड़ चिन्हित होंगे