दलमा में शिकार, आग और जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहा खतरा
पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले तक फैले दलमा वन्यजीव अभयारण्य की जैव विविधता पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में हैंडियों और विभिन्न वन्य प्रजातियों के संरक्षण की आवश्यकता को जोर दिया गया है। अवैध शिकार और जलवायु परिवर्तन जैसे खतरों का सामना करने के लिए वन विभाग उपाय कर रहा है।

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले तक फैले दलमा वन्यजीव अभयारण्य की जैव विविधता पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में अभयारण्य की समृद्ध प्राकृतिक संपदा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए बढ़ते पर्यावरणीय खतरों को लेकर चिंता जताई गई है। वर्ष 1976 में अधिसूचित दलमा वन्यजीव अभयारण्य लगभग 195 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। जमशेदपुर के उत्तर-पूर्व में स्थित यह क्षेत्र हाथियों के प्रमुख आवागमन गलियारों में शामिल है और पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण पारिस्थितिक क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां साल, बांस, सागौन, महुआ, जामुन, पलाश और सेमल जैसे वृक्षों के घने वन मौजूद हैं, जो अनेक वन्य प्रजातियों को आश्रय प्रदान करते हैं।
जैव विविधता की स्थिति
रिपोर्ट के अनुसार, दलमा में हाथी, तेंदुआ, स्लॉथ बियर, बार्किंग डियर, विशाल गिलहरी, जंगली सूअर, साही और जंगली बिल्ली जैसी प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा मोर, हॉर्नबिल, तोता, उल्लू, चील और कठफोड़वा जैसे पक्षियों की भी यहां भरपूर मौजूदगी है। किंग कोबरा, अजगर और मॉनिटर छिपकली जैसे सरीसृप भी दलमा की जैव विविधता को समृद्ध बनाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अभयारण्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, मिट्टी संरक्षण और कार्बन भंडारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि अवैध शिकार, जंगलों में लगने वाली आग, प्राकृतिक आवास का क्षरण और जलवायु परिवर्तन इसके लिए गंभीर चुनौती बनकर उभरे हैं।
चुनौतियों का सामना
इन चुनौतियों से निपटने के लिए वन विभाग शिकार विरोधी अभियान, फायर लाइन निर्माण, जलस्रोत विकास और वनीकरण कार्यक्रम चला रहा है। रिपोर्ट में भविष्य की पीढ़ियों के लिए दलमा की पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखने को वन गलियारों की रक्षा, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की सिफारिश की गई है।
-सबा आलम अंसारी, डीएफओ, दलमा वन्यजीव अभयारण्य
प्रश्न और उत्तर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


