दलित युवक के साथ मारपीट
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गढ़ी समस्तीपुर गांव में दलित युवक के

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गढ़ी समस्तीपुर गांव में दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उमेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बबलू 20 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे गांव के इसरार खान की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अमन खान, जीशान खान, रिहान खान और शाहनवाज खान ने बबलू को रोक लिया।
आरोपियों ने बिना वजह गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित किसी तरह बचकर अपने घर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने परिवार के अन्य लोगों को साथ इकट्ठा होकर पीड़ित के घर पहुंच गए। घर में घुसकर बबलू को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अब इस मामले में पुलिस ने उमेश की शिकायत पर नौ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

