ई-रिक्शा एजेंसी संचालक से दुष्कर्म, गर्भपात में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। आरोपी विजय शंकर वर्मा ने शादी का झांसा देकर महिला से करीब 15 लाख रुपये लिए और बाद में उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ई-रिक्शा एजेंसी संचालक से दुष्कर्म, गर्भपात में गिरफ्तार

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ई-रिक्शा एजेंसी संचालित करने वाली दलित महिला से दुष्कर्म, गर्भपात कराने और पैसे लेकर न लौटाने के आरोप में मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी लोहता के भरथरा निवासी विजय शंकर वर्मा उर्फ विजय पटेल है। महिला के अनुसार उसके पिता का निधन हो चुका है। वह मंडुवाडीह क्षेत्र में किराए पर रहती है। भदोही में उसकी ई-रिक्शा वाहन की एजेंसी है। साथ ही वह जमीन की खरीद-फरोख्त भी करती है। साल 2022 में विजय से पहचान हुई। दोस्ती के बाद दोनों नजदीक आए। विजय ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

वह अपने परिवार को छोड़कर साथ रहने लगा। इस दौरान खुद भी किसी दूसरे के साथ साझे में ई-रिक्शा की एजेंसी संचालित करना शुरू किया। इसके लिए उसने उससे करीब 15 लाख रुपये लिये। आरोप है कि विजय ने रुपये हड़प लिये और महिला के गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को नाथपुर गेट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, उप निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार पांडेय हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-रिक्शा एजेंसी संचालक से दुष्कर्म, गर्भपात में गिरफ्तार