दलित महिला के घर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज नहीं
मगरेना गांव में एक दलित महिला के घर पर विशेष समुदाय के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। उनकी बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी पीटा गया। पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने में देरी हो रही है। पीड़िता ने विधायक से भी शिकायत की है।

मोहम्मदी। गांव मगरेना में दलित महिला के घर में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर डंडों और लात घूसों से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने दौड़ी उसकी पुत्री की भी पिटाई कर दी। साथ ही जाति सूचक गालियां देते जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। मगरेना निवासी लल्ली पत्नी शिव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 9:30 बजे करीब रक्षाबंधन त्यौहार पर आई पुत्री के साथ बैठे हुए थे। मौका पाकर विशेष समुदाय के लोग लाठी डंडा लेकर घर में घुस पड़े और हमला बोल दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बचाव करने दौड़ी उसकी पुत्री को जमीन पर पटक दिया।पीड़िता
ने मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस आरोपियों की संख्या कम कराने को लेकर तहरीर बदलने का दबाव बना रही है, जिसकी शिकायत उसने विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह से की है। घटना के 8 घंटा बीत जाने के बाद भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


