टैक्सी चालक मामले में तीन आरोपी दबोचे

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

लोहाघाट में दलित टैक्सी चालक प्रेम राम को अपमानित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों ने प्रेम राम के गले में जूतों की माला डालकर उसे शर्मिंदा किया था। मामले की जांच जारी है और पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

टैक्सी चालक मामले में तीन आरोपी दबोचे

जगदीश राय, लोहाघाट। दलित टैक्सी चालक को अपमानित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे हैं। एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ बीते सोमवार को केस दर्ज किया था। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लोहाघाट में दलित टैक्सी चालक के गले में जूतों की माला डालने के चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को वीरेंद्र बोहरा और मोहन चंद्र को दिगालीचौड़ से गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य आरोपी कमल राम को लोहाघाट बाजार से गिरफ्तार किया।

कमल के पास से पीड़ित का मोबाइल भी बरामद हुआ है। कमल के खिलाफ बीते दिन मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी हरीश बोहरा को बीते रविवार को नैनीताल से हिरासत में लिया था। निरीक्षक ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी सोबन सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, कुंदन बोहरा, प्रकाश भट्ट, सोनिका जोशी, लाल सिंह, राजकुमार, ललित श्रीवास्तव, ललित चौधरी, सूरज कुमार शामिल रहे। बीते दस जून को आरोपियों ने लोहाघाट के डुंगराबोरा निवासी प्रेम राम को कमल किराए में सवारी ले जाने पर मारपीट के साथ गले में जूते की माला डाल कर अपमानित किया था। जिसके बाद थाने में केस दर्ज किया गया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।