घर में घुसकर किया हमला , पांच लोगों पर केस
बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के गांव गंगेहटी गांव में बीते शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे जानवर बांधने गए दलित परिवार के साथ मा
बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के गांव गंगेहटी गांव में जानवर बांधने गए दलित परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।अनारा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात उनके बेटे विमल कुमार, राजन और विजय घर के पास जानवर बांधने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो लोग कार से आए। रोककर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पति कमलेश कुमार और बेटी शिवानी व अंतिमा बचाने के लिए पहुंचीं। आरोपी समेत अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए।
सभी ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव कर रहे कमलेश कुमार को सिर में चोट मारकर बेहोश कर दिया गया। परिवार जब घर के अंदर भागा तो आरोपियों ने वहां भी घुसकर मारपीट की। हमले में कमलेश कुमार, विमल, विजय, शिवानी, अंतिमा और अनारा देवी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कमलेश कुमार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अनारा देवी की तहरीर पर कंधई पुलिस ने गंगेहटी गांव निवासी धीरज सिंह, रुचि सिंह, शिव सिंह, ललित सिंह, पिंटू सिंह सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


