दलित परिवार से मारपीट में तीन पर एससी-एसटी एक्ट में केस

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

कस्बा हेतराम नगर-मालीपुरा में दलित परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी से झगड़े के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दलित परिवार से मारपीट में तीन पर एससी-एसटी एक्ट में केस

n जातिसूचक शब्दों से किया था अपमानित n साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रहीखैर, संवाददाता। कस्बा के हेतराम नगर-मालीपुरा मोहल्ले में एक दलित परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़ित कैलाश चंद्र के अनुसार, वह अपने पड़ोसी द्वारा अपने ही बच्चे को डांटने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच कस्बा निवासी वासु, चेतन और रामवतार वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के विवाद करने लगे। आरोप है कि तीनों ने कैलाश और उनके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।