किशोरी से छेड़खानी का विरोध किया तो दलित परिवार पर टूट पड़े दबंग

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

फोटो.31. पीड़ित परिवार के हालचाल लेते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।साम्हों, संवाददाता। किशोरी से छेड़खानी का विरोध करना एक दलित परिवार को भारी पड़ गया।

किशोरी से छेड़खानी का विरोध किया तो दलित परिवार पर टूट पड़े दबंग

साम्हों, संवाददाता। किशोरी से छेड़खानी का विरोध करना एक दलित परिवार को भारी पड़ गया। कोतवाली भरथना क्षेत्र के ग्राम सैफी में आरोप है कि शिकायत से नाराज नामजद लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर में घुस गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मारपीट की घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनकी 15 वर्षीय नातिन के साथ छेड़खानी की गई।

किशोरी ने घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि जसवंत सिंह, सचिन ठाकुर, पंकज वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, अजीत ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, गोरे सिंह ठाकुर और हरिकेश वाल्मीकि समेत अन्य लोग एकजुट होकर घर पहुंच गएआरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और हालचाल लिए। पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण से वीडियो काल पर परिवार की बात भी कराई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशोरी से छेड़खानी का विरोध किया तो दलित परिवार पर टूट पड़े दबंग