जमीन के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

एक जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट के बाद, पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जवाहिर लाल, जो कि धरी गांव में एक पट्टे की जमीन पर रह रहा था, के खिलाफ आरोपियों ने हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में हुई मारपीट व गाली-गलौज के बाद पीड़ित के तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के धरी, गेरुआडीह गांव निवासी जवाहिर लाल ने थाने में तहरीर दी कि उसे वर्ष 2005 में धरी गांव में एक बीघा जमीन का पट्टा मिला हुआ था। पट्टे की जमीन में एक मकान बनाकर तभी से वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। इसी बात से मोहल्ले के राम प्रकाश यादव, सुखेंद्र यादव, सुभाष यादव व जोगिंदर यादव उसे अपना दुश्मन मानते थे।

मंगलवार सुबह छह बजे चारों आरोपी उसे गालियां देते हुए धारदार हथियार से मारकर भाग गए। पीड़ित के तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजमीन के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज