सबरीमला के भगवानों पर आपत्तिजनक बयान, दलित कार्यकर्ता पर केस
- कार्यकर्ता कपिक्कड़ ने राज्य के लोगों से माफी मांगी कोच्चि, एजेंसी। सबरीमला मंदिर

- कार्यकर्ता कपिक्कड़ ने राज्य के लोगों से माफी मांगी कोच्चि, एजेंसी। सबरीमला मंदिर के भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दलित कार्यकर्ता सनी एम. कपिक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को दी। कपिक्कड़ ने हाल में एक शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। भाजपा के नेताओं और सबरीमला से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत की थी।कप्पिकड़ ने एक टीवी चैनल को बताया कि उनकी आलोचना संघ परिवार के उन गुटों के खिलाफ थी जो मंदिरों और आस्था को केंद्र में रखकर झूठा प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने माना कि अपनी बात कहने में कुछ शब्दों का इस्तेमाल करने में उनसे गलती हुई। उन्होंने केरलम के लोगों से इस पर माफी भी मांगी।उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर के प्रबंधन पर उनकी बाकी आलोचनाएं अभी भी सही हैं। कप्पिकड़ ने कहा, ‘हमें यह समझना होगा कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं वे ही भगवान अयप्पा के रक्षक माने जाते हैं।’


