ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशPHOTOS: खेल का मैदान नहीं, यह डल झील है... चिल्ले कलां में जम गई वादी, ठंड ने तोड़ा 30 सालों का रिकॉर्ड

PHOTOS: खेल का मैदान नहीं, यह डल झील है... चिल्ले कलां में जम गई वादी, ठंड ने तोड़ा 30 सालों का रिकॉर्ड

कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को पानी जम गया और पूरी घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। डल झील में बच्चे क्रिकेट का लुत्फ लेते दिखे तो कई लोगों ने सैर भी...

PHOTOS: खेल का मैदान नहीं, यह डल झील है... चिल्ले कलां में जम गई वादी, ठंड ने तोड़ा 30 सालों का रिकॉर्ड
एजेंसियां,श्रीनगरThu, 14 Jan 2021 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को पानी जम गया और पूरी घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। डल झील में बच्चे क्रिकेट का लुत्फ लेते दिखे तो कई लोगों ने सैर भी जमी चुकी झील में ही की। वहीं श्रीनगर में बीती रात पिछले 30 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही। 

dal lake

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो 30 वर्षों में शहर का सबसे कम तापमान है। उन्होंने बताया कि 1995 में श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 1991 में तापमान शून्य से नीचे 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। घाटी के बाकी हिस्सों में भी ठंड काफी बढ़ रही है।

kashmir

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए एक आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह रिसॉर्ट जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। गुलमर्ग पर्यटक स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

kashmir

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में कोकेरनाग में शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भयंकर ठंड के कारण डल झील सहित कई जलाशयों का बहुत बड़ा हिस्सा जम गया।

kashmir

न्यूनतम तापमान में गिरावट से जलापूर्ति पाइपों में पानी जमने लगा है। शहर की कई सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में कश्मीर 'चिल्ले-कलां' की चपेट में है, जोकि 40 दिनों तक चलता है और यह वादी में सबसे भयंकर ठंड के दिन होते हैं।

kashmir

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें