कुश्ती में संतोषी कुमारी और सुनील विजयी
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक दधिकांदो मेला चांदपुर सलोरी में शुरु हुआ। महिलाओं और पुरुषों के कुश्ती मुकाबले ने आकर्षण का केंद्र बनकर दिखाया। 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया, जिसमें संतोषी कुमारी और सुनील यादव ने जीत दर्ज की। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

धार्मिक, सामाजिक व एकजुटता का प्रतीक दधिकांदो मेला का शनिवार को चांदपुर सलोरी से शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर महिला-पुरुष पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों के 100 से पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का शुभारंभ अतिथियों ने श्रीकृष्ण-बलदाऊ के पूजन-अर्चन और आरती से किया। कुश्ती के रोमांचक मुकाबले में गाजियाबाद की संतोषी कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी इटावा की अंशु कुमारी को हराया। अंशू उप-विजेता रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में जौनपुर के सुनील यादव ने रोमांचक मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। कमेटी की ओर से विजेताओं को 5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रेफरी की भूमिका अमृत यादव ने निभाई।


