पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ बोले, ‘सवाल पूछने का अधिकार शासन का मूल आधार’

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में प्रेस की आजादी की अहमियत है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि फेक न्यूज के खिलाफ सच्चाई की पुष्टि करें और व्यूअरशिप के लिए तथ्यों से समझौता न करें।

पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ बोले, ‘सवाल पूछने का अधिकार शासन का मूल आधार’

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि लोकतांत्रिक समाज में प्रेस की आजादी सबसे अहम है। सवाल पूछने का अधिकार ‘कानून के शासन’ का मूल आधार है। जस्टिस चंद्रचूड़ राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में मीडिया की आजादी सबसे अहम है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है। ‘फेक न्यूज’ की बढ़ती चुनौती पर चंद्रचूड़ ने अपील की कि किसी भी रिपोर्ट को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूरी पुष्टि की जाए। उन्होंने अधिक व्यूअरशिप पाने के चक्कर में तथ्यों की सटीकता से समझौता नहीं करने का संदेश भी दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ बोले, ‘सवाल पूछने का अधिकार शासन का मूल आधार’