बरौनी रिफाइनरी पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध: सत्यप्रकाश
अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर बरौनी तेलशोधक कारखाना में साइक्लोथॉन व पौधरोपण... साइक्लोथॉन व पौधरोपण दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश फोटो कैप्शन:04, अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर बरौनी

देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के मौके पर बरौनी तेलशोधक कारखाना में सोमवार को साइकिल यात्रा (साइक्लोथॉन) व पौधरोपण कार्यक्रम के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वच्छ वायु के लिए साइकिल चलाएं व हरित भविष्य के लिए पौधे लगाएं की थीम पर आधारित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश के आलोक में निकाली गयी साइकिल यात्रा का शुभारंभ व नेतृत्व कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने किया। साइक्लोथॉन की शुरूआत दिनकर गेस्ट हाउस से हुई। टाउनशिप परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर साइकिल यात्रा गुजरी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में हरित आवरण को बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को सुद़ढ़ करने तथा स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के उद्देश्य से परियोजना विभाग लॉन में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया।
कार्पेरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि विचार मंथन सत्र के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने सुझावों को भी रखा। इस तरह के कार्यक्रम के जरिये बरौनी रिफाइनरी हरित संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। मौके पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एस.पी. राय, परियोजना एवं कोर ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा, सीजीएम हंसराज गणवीर, जीएम आलोक कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।


