ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअम्फान Live: चक्रवाती तूफान में तेजी, ओडिशा के 12 जिलों को किया गया अलर्ट

अम्फान Live: चक्रवाती तूफान में तेजी, ओडिशा के 12 जिलों को किया गया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अनुमान जाहिर किया है कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन अगले 12 घंटों में तेजी के साथ चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और इसके बाद 24 घंटों में यह एक गंभीर चक्रवाती...

अम्फान Live: चक्रवाती तूफान में तेजी, ओडिशा के 12 जिलों को किया गया अलर्ट
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Sat, 16 May 2020 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अनुमान जाहिर किया है कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन अगले 12 घंटों में तेजी के साथ चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और इसके बाद 24 घंटों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। क्षेत्रीय विशेषीकृत मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक आनंद दास के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अम्फान' प्रारंभ में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर 17 मई (रविवार) तक बढ़ सकता है और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी में 18 से 20 मई के दौरान पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ सकता है। 

मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिनों के लिए अंडमान सागर, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वषार् होगी। ओडिशा सरकार ने तटीय क्षेत्र के 12 जिला कलेक्टरों को संभावित स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच एक और आफत, ओडिशा में चक्रवाती तूफान Amphan दस्तक देने को तैयार, 12 जिले अलर्ट पर

उन्होंने कहा, "समुद्र की स्थिति दक्षिण व निकटवर्ती बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में अशांत होगी, जिसके कारण मछुआरों को 15 मई, 2020 से दक्षिण और मध्य महासागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।" उन्होंने कहा, "जो लोग समुद्री क्षेत्र में हैं, उन्हें आज शाम तक वापस लौटने की सलाह दी गई है।"

इस बीच आईएमडी के उत्तर-पश्चिम मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 17 मई शाम को बारिश होगी। उन्होंने कहा, "उत्तर भारत में तापमान 21 से 22 मई (गुरुवार, शुक्रवार) को 42 डिग्री तक बढ़ जाएगा।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें