फोटो। जनजागरूकता साइकिल रैली निकालकर दिया स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनकल्याण का संदेश
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जनकल्याण कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से विकास भवन तक साइकिल चलाकर अधिकारियों व

फोटो। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जनकल्याण कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन
साइकिल रैली का आयोजन
सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से विकास भवन तक साइकिल चलाकर अधिकारियों व युवाओं ने बढ़ाया उत्साह
मुरादाबाद, कार्यालय संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पांच जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, मुरादाबाद द्वारा जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सुबह आठ बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से हुआ। जिसे अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में भागीदारी
रैली में खेल विभाग के खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, होमगार्ड तथा पीआरडी जवानों ने भाग लिया। यह रैली सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से विकास भवन तक निकाली गई, जिसके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रशासनिक सहभागिता
रैली के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, यूपी ओलंपिक स्पोर्ट्स के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. अजय पाठक, जिला युवा कल्याण अधिकारी भगवान दास, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितिन राठी, वरिष्ठ सहायक युवा कल्याण विभाग रूद्रवीर सिंह, खेल विभाग के कोच, होमगार्ड, स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और फिट इंडिया अभियान को प्रोत्साहित करना रहा।


