सुपौल : फिट इंडिया के संदेश के साथ निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बीरपुर में 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। कमांडेंट गौरव सिंह की अगुवाई में अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। रैली ने नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रमोट किया। ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन’ का संदेश भी दिया गया।

बीरपुर, एक संवाददाता। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर की ओर से ‘संडे ऑन साइकिल’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली 45वीं वाहिनी मुख्यालय, बीरपुर से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सीमा चौकी मुंशी पिपराही तक पहुंची। इस दौरान जवानों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि नियमित साइकिलिंग न केवल शरीर को फिट रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
रैली के माध्यम से लोगों को दैनिक जीवन में व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया।


