फिट इंडिया के संदेश के साथ एसएसबी ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था। रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न स्थलों से होते हुए लौट आई। कमांडेंट आलोक कुमार ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया।

 फिट इंडिया के संदेश के साथ एसएसबी ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली

अररिया। एक संवाददाता फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया द्वारा वाहिनी मुख्यालय से संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना था। साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड अररिया, महादेव चौक एवं नहर रोड होते हुए पुन: वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान बल कार्मिकों ने ‘स्वस्थ शरीर-सशक्त राष्ट्र’ और ‘फिट रहें-हिट रहें’ जैसे प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद आवश्यक है। साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली को भी बढ़ावा देती है। इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार, उप कमांडेंट उदय कुमार, उप कमांडेंट विनोद मीणा सहित अन्य बल कार्मिक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफिट इंडिया के संदेश के साथ एसएसबी ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली