शिक्षा से जुड़ने के लिए छात्रों ने निकाली साइकिल यात्रा
फोटो-03-शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कालेज के छात्र साइकिल यात्रा निकालते फोटो-03-शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कालेज के छात्र साइकिल यात्रा निकालतेफोटो-03

धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को उन्नत भारत योजना के तहत छात्र-छात्राओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान प्राचार्य प्रो डॉ. ध्रुव भूषण सिंह ने कहा कि उन्नत भारत योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक राष्ट्रीय पहल है। जिसकी शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के उच्च शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोडना है। ताकि ये संस्थान अपने ज्ञान और तकनीक का उपयोग करके गांवों के विकास में मदद कर सकें। जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो डॉ. ध्रुव भूषण सिंह ने हरि झंडी दिखा कर किया। साइकिल यात्रा महाविद्यालय परिसर से शहीद पार्क तक गई और पुनः वहां से महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान डॉ. लल्लन भारती, डॉ. शिव प्रसाद सिंह, डॉ. भानु प्रताप मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार, उत्कर्ष सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।


