साइकिल रैली निकालकर श्रद्धांजली दी
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
अस्कोट में स्वतंत्रता दिवस पर पिथौरागढ़ पेडलर्स ने साइकिल रैली का आयोजन किया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का था। इस रैली में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

अस्कोट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ पेडलर्स की ओर से साइकिल रैली निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया टीम के सदस्य बीते सप्ताह 60 किलोमीटर से अधिक की साइकिल रैली पूरी कर चुके है। इस रैली का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और सुरक्षित व जिम्मेदार साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना था। साइकिल रैली में अंशुमान बोहरा, कुणाल चंद, अभिषेक राजन, पारस चंद, दीपेश कापड़ी, उमेश कुमार, लोकेश शर्मा ने प्रतिभाग किया।


