कल्याण विभाग 32,992 छात्र-छात्राओं के बीच वितरण करेगा साइकिल

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पलामू कल्याण विभाग 2026-27 वित्त वर्ष में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अपसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के 32,992 छात्रों को साइकिल बांटेगा। वितरण शुरू हो गया है और छात्र-छात्राओं को इससे स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी। विभिन्न प्रखंडों में 16,445 छात्रों और 16,547 छात्राओं को साइकिल मिलेगी।

कल्याण विभाग 32,992 छात्र-छात्राओं के बीच वितरण करेगा साइकिल

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू कल्याण विभाग चालू वित्त वर्ष 2026-27 में आठवीं कक्षा में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अपसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के 32,992 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करेगा। कुछ प्रखंडों में साइकिल का वितरण शुरू भी हो गया है। छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से काफी उत्साहित हैं। कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक जगदीश कुमार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 16,445 छात्र और 16,547 छात्राओं का वितरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी सीधे साइकिल प्रखंड में उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अपसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में काफी सहुलियत हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक कितने प्रखंड में कितने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया है,इसका रिपोर्ट प्रखंड स्तर से प्राप्त नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में विश्रामपुर प्रखंड में 1381 साइकिल का वितरण किया जाना है। इसमें 688 छात्र और 693 छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। इसी प्रकार चैनपुर प्रखंड में 3231, चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में 3398, छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में 3398, मेदिनीनगर सदर में 1436, हैदरनगर प्रखंड में 1178, हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में 1460, हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में 2846, लेस्लीगंज में 1534, मनातू प्रखंड में 1175, मोहम्मदगंज में 717, नौडीहा बाजार प्रखंड में 1753, नावाबाजार प्रखंड में 856, पड़वा प्रखंड में 772, पांडू में 1090, पांकी प्रखंड में 3097, पाटन प्रखंड में 2187, पिपरा में 756, रामगढ़ प्रखंड में 1034, सतबरवा में 1092, तरहसी प्रखंड में 1363 और उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के आठवीं कक्षा में अध्यनरत 636 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जाना है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग की ओर से सामान्य जाति के 2065 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से 2025-26 के साइकिल का वितरण इस वर्ष किया गया है। इसका लाभ 2025-26 में अध्यनरत आठवीं कक्षा के सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं को दिया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें