साइबर ठगी के आरोप में फर्जी आधार-सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

साइबर ठगी के आरोप में फर्जी आधार-सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तारसाइबर ठगी के आरोप में फर्जी आधार-सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

साइबर ठगी के आरोप में फर्जी आधार-सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भोलेभाले लोगों को लुभावने आफर और फर्जी विज्ञापन के जरिये फंसा कर ठगी करने के आरोप में साइबर शातिर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से तीन फर्जी सिम, बैंक पासबुक तथा दो आधार कार्ड बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने दस बजे उप निरीक्षक विनीत मेहरा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नगला सिरौली-नगला उटावर के समीप चेकिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुमित निवासी सैंडोली, हसनपुर बताया। पकड़े गये युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि फर्जी सिम कार्ड तथा आधार कार्डों को हरियाणा से जरूरत के अनुसार खरीदकर साइबर ठगी के रूप में प्रयुक्त करते हैं।

उसने बताया कि वह नगला सिरौली निवासी हाकम, आशिक तथा नगला उटावर निवासी शकील फर्जी आधार कार्ड देने आया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसाइबर ठगी के आरोप में फर्जी आधार-सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार