अस्पताल कर्मी समेत दो के खाते से पार किए 4.36 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में साइबर ठगों ने निजी अस्पताल के कर्मचारियों से ₹4.36 लाख की ठगी की। अनिल यादव को क्रेडिट कार्ड अपडेट का झांसा देकर ₹3.34 लाख का नुकसान हुआ। प्रेमलता पांडेय का मोबाइल हैक कर जालसाज ने ₹1.01 लाख चुरा लिए। पुलिस जांच कर रही है।

अस्पताल कर्मी समेत दो के खाते से पार किए 4.36 लाख रुपये

लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने निजी अस्पताल कर्मचारी समेत दो लोगों के खातों से 4.36 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर अपडेट का झांसा दिया तो कहीं मोबाइल हैक कर ठगी की। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।निलमथा के हरिहरपुर स्थित रामसेवक पुरम निवासी अनिल कुमार यादव एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते है। उन्होंने बताया कि बीती 10 जुलाई को एक फोन आया। फोन के पीछे मौजूद शख्स ने कहा कि आज आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो जाएगा।

अपडेट करने का झांसा देकर जालसाज ने एक लिंक भेजा। अपडेट का झांसा देकर जालसाज ने अनिल के खाते से छह बार में 3,34,991 रुपये पार कर दिए। रुपये कटने का मैसेज देख अनिल ने एसबीआई मुख्य शाखा और 1930 पर शिकायत की। वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी के रिशिता मलबरी हाइट्स निवासी प्रेमलता पांडेय का खाता एचडीएफसी बैंक में है। उन्होंने बताया कि गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाला। इस दौरान उनके पास एक व्हाट्सएप फोन आया। फोन रिसीव करते ही मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद जालसाज ने तीन बार में 1.01 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।