24 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
24 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

सिरसागंज थाना पुलिस ने दूसरे राज्य के लोगों से फोन से बात कर उनकी फर्म एवं होटलों को रेंटिग देने के बहाने से 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी किए गए 10,500 रुपये, एक मोबाइल, चार पासबुक, एक चेक बुक, आधार और पेन कार्ड बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत ने बताया कि अनुराग उर्फ गोपाल पुत्र सुरेन्द्र कुमार मूल निवासी ग्राम नगला मुइउद्दीनपुर पोस्ट खुर्जा थाना खुर्जा सिटी जनपद बुलंदशहर हाल निवासी रामचरन वाली गली द्वारा अपने सह अभियुक्त शैलेंद्र एवं अन्य साथी के साथ मिलकर तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मोबाइल के माध्यम से दूसरे राज्य के लोगों से फोन पर बात कर उनकी फर्म एवं होटलों को रेंटिग देने के बहाने अपनी बातो में फंसा लिया जाता था।
जिसमें उक्त साइबर ठगों द्वारा पैसा अपने खातों में डलवाए जाते हैं। जिसमें पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शैलेन्द्र के खाते पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें अनुराग उर्फ गोपाल के खातों की जांच की गई तो उसके खातों पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यय से आठ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिसमें अभियुक्त गोपाल के द्वारा अपने खाते से 17 लाख रुपये से अधिक रुपये की साइबर ठगी की। दूसरे बैंक खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी की। अभियुक्त अनुराग के उक्त दोनों खातों में एक माह के अंदर करीब 24 लाख रुपये साइबर ठगी के रूप में आए हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी तथा उसे कीठौत मोड़ से पकड़ा है। उसके कब्जे से ठगी किए गए 10,500 रुपये, एक मोबाइल, चार पासबुक, एक चेक बुक, आधार और पेन कार्ड बरामद किया है।


