शादी तय होते ही महिला सिपाही को धमकी, साइबर थाने में मुकदमा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

महिला सिपाही, ससुराल पक्ष को अनजान नंबरों से कॉल-मैसेज शादी तय होते ही महिला सिपाही को धमकी, साइबर थाने में मुकदमा शादी तय होते ही महिला सिपाही को धमक

शादी तय होते ही महिला सिपाही को धमकी, साइबर थाने में मुकदमा

बदायूं। शादी तय होने के बाद महिला सिपाही और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को अनजान व्यक्ति धमकी भरे कॉल और मैसेज करने लगा। जान से मारने और ड्यूटी नहीं करने की धमकी दी गई। परेशान महिला सिपाही ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बदायूं पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही शोभा रानी ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी शादी शामली जिले के महावतपुर में तय हुई है। शादी तय होने के बाद उसके और ससुराल पक्ष के लोगों के मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्ति कॉल और मैसेज करने लगा।

शिकायत में कहा गया है कि कॉल करने वाला लगातार धमकी भरे संदेश भेज रहा है। महिला सिपाही का आरोप है कि उसे और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही उसे ड्यूटी नहीं करने की धमकी भी दी गई। अचानक शुरू हुए इस सिलसिले से परेशान होकर महिला सिपाही ने साइबर पुलिस से शिकायत की। उसने अनजान व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।शोभा रानी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और वर्तमान में बदायूं पुलिस लाइन के महिला हॉस्टल में रह रही है। शिकायत में उसने धमकी देने वाले व्यक्ति के कुछ संदिग्ध नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। महिला सिपाही ने पुलिस से इन नंबरों से किए गए कॉल और भेजे गए मैसेज की जांच कराने की मांग की है। उसका कहना है कि धमकियों के चलते उसे और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। साइबर पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए धमकी देने वाले व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशादी तय होते ही महिला सिपाही को धमकी, साइबर थाने में मुकदमा