इथेनॉल विवाद: मनीष कश्यप समेत कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर केस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत नागपुर, एजेंसी। नागपुर साइबर पुलिस ने इथेनॉल विवाद

इथेनॉल विवाद: मनीष कश्यप समेत कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर केस

नागपुर, एजेंसी। नागपुर साइबर पुलिस ने इथेनॉल विवाद को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मनीष कश्यप, देसी ब्वॉय, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनपर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। यह कानूनी कार्रवाई सरकार की ई-20 फ्यूल पॉलिसी के बारे में दिए गए ऑनलाइन पोस्ट के कारण की गई है। पुलिस को यह शिकायत भाजपा नागपुर शहर सोशल मीडिया सेल के संयोजक शिशिर अरुण त्रिपाठी ने दी थी। शिकायत के अनुसार, कंटेंट क्रिएटर मनीष कश्यप द्वारा तीन जुलाई को अपलोड किए गए एक यूट्यूब वीडियो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ई-20 फ्यूल के बारे में झूठे, अपमानजनक और गुमराह करने वाले बयान थे।

शिकायत में यह भी दावा किया गया कि इस कंटेंट से सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है और नागरिकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है।इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से उन गाड़ियों के लिए ई-20 पेट्रोल लागू करने के फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया, जिन्हें इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।