ट्रस्ट-एनजीओ के नाम फर्जी खाते खोल 15 करोड़ की ठगी, मुकदमा

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

साइबर पुलिस ने खाते की जानकारी कर पांच के खिलाफ किया मुकदमा -विभिन्न स्थान से रकम मांग कर की जा रही थी ठगी, आरोपियों की तलाश मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद

ट्रस्ट-एनजीओ के नाम फर्जी खाते खोल 15 करोड़ की ठगी, मुकदमा

थाना साइबर में साइबर पुलिस ने स्टेट बैंक में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट, सहयोग पब्लिक फाउंडेशन व एसएंडडी एंटरप्राइजेज नाम से फर्जी खाते खोल कर देश भर से करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। साइबर पोर्टल के माध्यम से जानकारी पर साइबर पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर मथुरा और प्रयागराज के पांच युवकों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इन तीनों खातों की साइबर पोर्टल पर देश भर से करीब 350 शिकायतें मिली हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने ऑनलाइन साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रखा है। इस क्रम में जिला पुलिस के साथ ही साइबर थाना प्रभारी रफत मजीत भी लगातार टीम के साथ साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ जुटे हैं। वे लगातार एनसीआरपी पोर्टल पर होने वाली शिकायतों पर भी नजर रखे हुए थे। तभी विगत दिन साइबर पोर्टल पर मथुरा की स्टेट बैंक में खुले जनकल्याण सेवा ट्रस्ट, सहयोग पब्लिक फाउंडेशन व एसएंडडी एंटरप्राइजेज नाम से फर्जी खाते पाये गये।

शिकायतों की समीक्षा

जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के खाते के खिलाफ 220, सहयोग पब्लिक फाउंडेशन के खाते के खिलाफ 93 और एसएंडडी एंटरप्राइजेज के खाते के खिलाफ 37 शिकायतें दर्ज हैं। जांच के दौरान वर्ष 2025 में खोले गए। तीनों खातों में करीब 15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर होना पाया। इनमें सहयोग पब्लिक फाउंडेशन के खाते में करीब 13.01 करोड़ रुपये, जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के खाते में 48 लाख रुपये और एसएंडडी एंटरप्राइजेज के खाते में 1.17 करोड़ रुपये जमा किये। इन खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा फर्जी अकाउंट के रूप में किया जा रहा था।

मुकदमा दर्ज किए गए आरोपी

साइबर पुलिस ने पंकज कुंतल निवासी अहमलकलां, मगोर्रा, वीरेंद्र कुमार निवासी तरौली, छाता, अंकित त्रिपाठी निवासी प्रयागराज और अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं संदीप कुमार और धर्मेंद्र सिंह, निवासी मिटठौली, नौहझील के खिलाफ भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि एक खाता एसबीआई वृंदावन गेट शाखा, मथुरा और दो खाते एसबीआई की मंडी समिति सौंख रोड शाखा में खुलवाया गया। साइबर ठगी की रकम का लेन-देन इन खातों से जारी कर रहे थे। साइबर पुलिस टीम गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच करने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है।

कार्यवाही की जानकारी

पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर साइबर ठगी के लिए ट्रस्ट व फाउंडेशन के नाम से खाते खुलवाकर करोड़ों की ठगी करने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है-

रफत मजीत, साइबर थाना प्रभारी

सामान्य प्रश्न

साइबर पुलिस ने किस मामले की जांच शुरू की है?
साइबर पुलिस ने स्टेट बैंक में फर्जी खाते खोलकर 15 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला जांच शुरू किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।