साइबर अपराध के आरोप में जामताड़ा का युवक हिरासत में
देवघर कार्यालय संवाददातासाइबर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करौं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरास

देवघर कार्यालय संवाददाता साइबर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करौं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया युवक जामताड़ा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और उसके पास से बरामद मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास से मिले मोबाइल और सिम कार्ड को जांच के लिए टेक्निकल टीम के पास भेजा गया है।
जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इनका इस्तेमाल साइबर अपराध की घटनाओं में किया गया है या नहीं। बताया जा रहा है कि पुलिस को संदिग्ध युवक की साइबर गतिविधियों से जुड़ी कुछ जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किसी साइबर गिरोह से जुड़ा है या नहीं। हालांकि मामले में साइबर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


