ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर कई राज्यों में ठगी, आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के मामले में 28 वर्षीय सन्टी कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह ठगी कर रहा था। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप और फर्जी सिम बरामद हुए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर कई राज्यों में ठगी, आरोपित गिरफ्तार

नवादा की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की ठगी मामले में एक आरोपित को कौआकोल थाना क्षेत्र के ईंटपकवा गांव से गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से 27 सितम्बर को आरोपित को उसके घर से दबोच लिया। घटना के वक्त वह घर से साइबर ठगी का काम कर रहा था। इसी बीच साइबर पुलिस ने घर की चारों ओर से घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। उसके पास से ठगी में प्रयुक्त 02 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 04 एटीएम कार्ड, 01 आधार व 01 पैन कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के ईंटपकवा गांव के स्व. नारायण पासवान के 28 वर्षीय पुत्र सन्टी कुमार के रूप में की गयी है। छापेमारी टीम का नेतृत्व साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर ने किया।

ऑनलाइन गेमिंग से ठगी की मिली सूचना

साइबर पुलिस को ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर सन्टी कुमार द्वारा ठगी किये जाने की सूचना मिली। सूचना के उपरांत सत्यापन में सही पाये जाने पर एसआईटी का गठन कर छापेमारी की गयी। एसआईटी में डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष मो. शाहनबाज अख्तर, गृहरक्षक मोनू कुमार, गृहरक्षक अवधेश कुमार, महिला गृहरक्षक निशा कुमारी व चालक सिपाही विवेक कुमार पासवान शामिल थे।

एक का पांच बनाने का देता था लोगों को झांसा

पुलिस के मुताबिक आरोपित द्वारा एक का पांच बनाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया जाता था। शुरूआती दौर में वह लोगों को कुछ रुपये जिताता था। परंतु इसके बाद उन्हें बड़ा झांसा देकर उनके सारे पैसे एक बार में ही ठग लेता था। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि पूर्व में वह भी ऑनलाइन गेमिंग का शिकार हुआ था। वह काफी पैसे इसमें हार जाता था। उस वक्त वह दिल्ली में रहकर मार्केटिंग कम्पनी में काम करता था। बाद में उसे सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से बातचीत हुई। उसने उसे गेम खेलाने का सुझाव दिया। पिता जी की मौत के बाद वह कौआकोल चला आया और वहीं रहकर साइबर ठगी का काम करने अगा।

फर्जी सिम व कई साक्ष्य बरामद

आरोपित के पास से पुलिस को फर्जी सिम व ठगी से संबंधित अन्य साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के मुताबिक उसके पास से बरामद सिम पश्चिम बंगाल के फर्जी नाम व पते पर जारी किया गया था। वहीं उसकी मोबाइल व लैपटॉप से ठगी से जुड़े कई अहम साक्ष्य बरामद किये गये हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के तरीके की भी जांच कर रही है। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध 28 सितम्बर को साइबर थाना में कांड संख्या 93/26 दर्ज किया गया। जिसमें आरोपित के विरुद्ध साइबर ठगी, संगठित अपराध व विभिन्न धाराओं को समाहित किया गया है।

नहीं खेलने पर खाता सीज करा देता था

साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर ने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान ही आरोपित साइबर अपराधियों के संपर्क में आया। शुरू में वह गेम खेलता था और बाद में अपराधियों से मिलकर गेम खेलाने लगा। वह हारने के दौरान बीच में गेम छोड़कर भागने वाले लोगों का खाता एनसीआरपी के 1930 नंबर पर कॉल कर सीज करा देता था। इसके बाद लोग डर से उसके साथ गेम खेलते थे। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

सामान्य प्रश्न

✦कौन था गिरफ्तार आरोपित?−
गिरफ्तार आरोपित का नाम सन्टी कुमार है, जो कौआकोल थाना क्षेत्र के ईंटपकवा गांव का निवासी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऑनलाइन गेमिंग के नाम पर कई राज्यों में ठगी, आरोपित गिरफ्तार