साइबर ठगों ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर कई राज्यों में धोखाधड़ी
साइबर ठगों ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर कई राज्यों में धोखाधड़ीसाइबर ठगों ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर कई राज्यों में धोखाधड़ीसाइबर ठगों ने बैंक खाते

बुलंदशहर। साइबर ठगों ने बुलंदशहर के एक बैंक खाते का उपयोग करके देश के कई राज्यों में लोगों को निशाना बनाते हुए ठगी को अंजाम दिया है। यह खाता हापुड़ के व्यक्ति ने बुलंदशहर में खुलवा रखा है। इस खाते के जरिए फर्जी लिंक, निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में साइबर सेल के उपनिरीक्षक राहुल रावत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच की गई।
जांच के दौरान बुलंदशहर में स्थित 'बैंक ऑफ बड़ौदा' के एक खाते का तकनीकी विश्लेषण किया गया। बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार, यह खाता 'जीत एंटरप्राइजेज' के नाम पर खोला गया था, जिसका खाताधारक जीत पुत्र देवी दास है, जो हापुड़ जनपद के मतनावली गांव का निवासी है। जांच में यह भी पता चला कि इस एक खाते के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से कुल 15 शिकायतें दर्ज हैं। ठगी का शिकार हुए लोगों ने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना से शिकायतें दर्ज कराई हैं। साइबर सेल के उप-निरीक्षक राहुल रावत और उनकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उक्त बैंक खाते का संचालन साइबर अपराधियों द्वारा किया जा रहा था। इस खाते का उपयोग विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


