देहरादून में साइबर ठगों ने फोन अपडेट का मैसेज भेजकर ठगे एक लाख 11 हजार
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में एक युवक को सॉफ्टवेयर अपडेट के बहाने साइबर ठगों ने 1,11,055 रुपये का नुकसान पहुंचाया। पीड़ित अनुज कोठियाल ने 12 सितंबर को एक लिंक खोला, जिसके बाद उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। साइबर ठगों ने एक युवक को सॉफ्टवेयर अपडेट के बहाने 1,11,055 रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ित की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शांति विहार फेज-3, अजबपुर कलां के रहने वाले अनुज कोठियाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक सॉफ्टवेयर अपडेट करने का लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक को खोला, उनके बैंक खाते से 1,11,055 रुपये निकाल लिए गए। निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

