1900 रुपये का मुनाफा देकर 93 हजार उड़ाए

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर शहनाज से पहले 1900 रुपये का मुनाफा कराया और फिर 93 हजार रुपये ठग लिये। शहनाज ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर एक लिंक से उन्हें काम करने का झांसा मिला। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

1900 रुपये का मुनाफा देकर 93 हजार उड़ाए

साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती को करीब 1900 रुपये का मुनाफा कराया और फिर 93 हजार रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले में कोतवाली में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में रहने वाली शहनाज ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के नैनीताल में शेरवुड कॉलेज के पास रहने वाली हैं। दस जुलाई को उनके इंस्टाग्राम पर एक लिंक आया, जिसमें वर्क फ्रॉम होम के जरिए रुपये कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने को कहा गया। पहली बार उन्हें क्यूआर कोड भेजकर 800 रुपये निवेश करने पर 30 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया।

ऐसा होने के बाद उन्होंने 2000 रुपये लगाए तो 3900 रुपये मिले। इस तरह वह आरोपियों के झांसे में आ गईं और धीरे-धीरे उनसे अलग-अलग खातों में 93 हजार रुपये जमा करके हड़प लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और अब कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News1900 रुपये का मुनाफा देकर 93 हजार उड़ाए