साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.29 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज की ज्योत्सना सिंह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने यूपीआई के जरिए 1.29 लाख रुपये निकाले। उन्होंने धूमनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई। एसबीआई और इंडियन बैंक खातों से पैसे निकाले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.29 लाख रुपये

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजरूपपुर की एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से करीब 1.29 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने धूमनगंज थाना में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। राजरूपपुर की ज्योत्सना सिंह की तहरीर के मुताबिक, एसबीआई शाखा झलवा और इंडियन बैंक शाखा करेली में उनका बचत खाता है। आरोप है कि छह सितंबर से 18 सितंबर के बीच साइबर फ्राड कर बैंक खाते से रुपये निकाले गए। एसबीआई खाते से शातिरों ने यूपीआई के माध्यम से 38999 रुपये और इंडियन बैंक खाते से 90589 रुपये निकाल ली गई।

उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और बैंक शाखा में शिकायत दर्ज करवाई। धूमनगंज पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.29 लाख रुपये