1930 पर कॉल से बची 97,250 रुपये की रकम, रामनगर पुलिस ने पीड़ित को लौटाई

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में विकास यादव 1 जुलाई 2026 को साइबर ठगी का शिकार हुए और उनके खाते से 97,250 रुपये निकल गए। उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उनके पैसे वापस मिल गए। ठगी की रकम बैंक में होल्ड हो गई और बाद में उचित कार्रवाई से राशि लौटाई गई।

1930 पर कॉल से बची 97,250 रुपये की रकम, रामनगर पुलिस ने पीड़ित को लौटाई

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद समय रहते राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने से रामनगर के विकास यादव के 97,250 रुपये वापस मिल सके। विकास यादव एक जुलाई 2026 को साइबर जालसाजों के झांसे में आ गए थे। ठगों ने उनके बैंक खाते से 97,250 रुपये निकाल लिये। विकास ने बिना देर किए 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने से ठगी की रकम बैंक स्तर पर होल्ड हो गई। इसके बाद विकास यादव रामनगर थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

टीम ने आवश्यक कानूनी और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कर रकम वापस कराने के लिए प्रभावी पैरवी की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पैरवी के बाद विकास यादव के खाते में ठगी की पूरी रकम 97,250 रुपये वापस आ गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1930 पर कॉल से बची 97,250 रुपये की रकम, रामनगर पुलिस ने पीड़ित को लौटाई