साइबर पुलिस की तत्परता से ठगी के 53999 रुपये खाते में लौटे
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम की एक महिला से साइबर अपराधियों ने 20 जून को 53999 रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। रोहतास साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम को ट्रेस कर उसे वापस महिला के खाते में जमा करा दिया।

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्यपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई 53999 रुपये की पूरी रकम रोहतास साइबर थाना की तत्परता से वापस करा दी गई। महिला के खाते से 20 जून को साइबर अपराधियों ने 53999 रुपये की निकासी कर ली थी। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने रकम को ट्रेस कर होल्ड कराया और पूरी राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी।


