जेई सहित दो महिलाओं से दो लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में साइबर ठगों ने नगर निगम की महिला अभियंता और एक अन्य महिला से दो लाख पांच हजार रुपये की ठगी की। दिव्यांशी चौरसिया ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के लिए झांसा दिया गया, जबकि असमा सिद्दीकी के मोबाइल हैक करके उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस में मामले दर्ज किए गए हैं।

जेई सहित दो महिलाओं से दो लाख की ठगी

प्रयागराज, संवाददाता। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में नगर निगम की महिला अवर अभियंता सहित दो महिलाओं से करीब दो लाख पांच हजार की ठगी कर ली। पहला मामला कर्नलगंज थानाक्षेत्र का है। नगर निगम में तैनात अवर अभियंता दिव्यांशी चौरसिया ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति खुद को निजी बैंक का ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे रहा था। दो जून की शाम उनके मोबाइल पर एक लिंक और ओटीपी आया, लेकिन उन्होंने न तो लिंक खोला और न ही ओटीपी का उपयोग किया। अगले दिन सुबह उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में ऑनलाइन करीब एक लाख साढ़े दस हजार रुपये निकाल लिए गए।

दिव्यांशी ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।दूसरा मामला करेली का है। असमा फलक सिद्दीकी की तहरीर के मुताबिक उन्होंने अपने पति के दस्तावेजों के संबंध में एक कूरियर कंपनी से संपर्क किया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन कर पता अपडेट कराने के नाम पर पांच रुपये जमा करने के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।