ग्रीन गैस और पेंशन कार्ड के नाम पर पांच से 53 लाख ठगे

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- सभी मामले साइबर क्राइम, इंदिरानगर, महानगर और आशियाना थाने के लखनऊ, संवाददाता। साइबर

ग्रीन गैस और पेंशन कार्ड के नाम पर पांच से 53 लाख ठगे

साइबर ठगों के निशाने पर बुजुर्ग और महिलाएं हैं। राजधानी में ग्रीन गैस और पेंशन कार्ड का झांसा देकर पांच लोगों के खातों से 53.72 लाख रुपये उड़ा लिए गए। जालसाजों ने लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर ठगी की। मामले साइबर क्राइम, इंदिरानगर, महानगर और आशियाना थाने के हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार आशियाना सेक्टर-के निवासी 82 वर्षीय उमेश चंद्र दुबे को 30 सितंबर को व्हाट्सऐप कॉल आई। जालसाज ने खुद को आईसीआईसीआई बैंककर्मी बताकर पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया। डेबिट कार्ड के ग्रिड नंबर की फोटो क्लिक कराकर मोबाइल हैक कर लिया और खाते से तीन बार में 36,39,436 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इंदिरानगर के वैशाली एन्क्लेव विस्तार निवासी 62 वर्षीय रामाश्रय सिंह यादव को 28 सितंबर को ग्रीन गैस कर्मी बनकर कॉल की गई। बिल अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक कर दो बार में 7,98,111 रुपये गायब कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि अलीगंज सेक्टर-1 निवासी प्रीति गुप्ता को 13 सितंबर को कॉल आई। जालसाज ने ग्रीन गैस कर्मी बनकर मीटर अपडेट के लिए एपीके फाइल भेजी और कनेक्शन कटने की धमकी दी। क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और 5,48,490 रुपये निकल गए। इसके अलावा महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित जेम्स कोर्ट अपार्टमेंट निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव के एचडीएफसी खाते से तीन बार में 2,94,003 रुपये और औरंगाबाद जागीर आदर्श नगर निवासी 65 वर्षीय बलवीर सिंह के एसबीआई खाते से 92,200 रुपये गायब कर दिए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsग्रीन गैस और पेंशन कार्ड के नाम पर पांच से 53 लाख ठगे